उर्फी जावेद के घर पर उन पर हमला हुआ है। इस हमले में उर्फी बुरी तरह घायल हो गई हैं। इन दिनों उर्फी जावेद की किस्मत खराब चल रही है। बीते दिनों लिप फिलर हटवाने की वजह से उर्फी का चेहरा बिगड़ गया था। उनके चेहरे और होठों पर सूजन आ गई थी। जिसकी वजह से उर्फी काफी दिनों तक अपने मुंह से बोल नहीं सकी और ना ही ढंग से खाना खा पाईं। उर्फी के इस चेहरे की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। लोगों के बीच प्लास्टिक सर्जरी को लेकर एक बहस छड़ गई।
लेकिन इस बार उर्फी के साथ और भी ज्यादा बुरा हुआ है। उन पर हमला हुआ है। इस हमले में उर्फी के चेहरे से खून तक निकल आया। यह हमला उर्फी की आंख के नीचे हुआ। गनीमत यह रही कि इसमें उनकी आंख को नुकसान नहीं पहुंचा वरना वह अंधी हो सकती थी। यह हमला उर्फी जावेद पर उनके घर के अंदर हुआ। इस हमले को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उनकी कैट ने दिया है। जी हां, उर्फी पर हमला उनकी कैट ने ही कर दिया। उर्फी ने अपने Instagram स्टोरी में इस हमले के बारे में बताते हुए लिखा है,
कैट पेरेंट्स क्या आप रिलेट कर सकते हैं? मैं सोफे पर आराम से बैठी थी और मेरी बिल्ली अचानक आई और मुझे गलती से नोच लिया। उर्फी ने एक वीडियो में दिखाया है कि बिल्ली के नोचने की वजह से उनका निशान काफी गहरा है। खून रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस हमले के बाद उर्फी को अस्पताल भी जाना पड़ा है। अब लोग इसे देखने के बाद यही कह रहे हैं कि उर्फी के बुरे दिन चल रहे हैं।
पूरा पढ़े:एल्विश यादव के घर फायरिंग का CCTV वीडियो | नकाबपोश हमलावर कोन है ये लोग?