Tejasswi Prakash को धोखा दे रहे Karan Kundra?डेटिंग ऐप की प्रोफाइल हुई लीक,लोग बोले-धोखेबा..!

तेजस्वी प्रकाश को धोखा दे रहे हैं करन कुंद्रा। शादी की खबरों के बीच तेजरन के रिश्ते में आई दरार। डेटिंग ऐप पर ढूंढ रहे हैं अपने लिए लड़की। लड्डू के सनी की सबके सामने खुली पोल तो इंटरनेट पर प्रोफाइल लीक होने से मची सनसनी। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। टीवी के पॉपुलर और हैंडसम हंक करण कुंद्रा को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। इस शॉकिंग न्यूज़ के सामने आते ही तेजन के फैंस को जोरदार 440 वोल्ट का झटका लगा है। क्या कभी आप तेजस्वी और करण की खूबसूरत जोड़ी को देख ऐसा सोच सकते हैं कि करण तेजस्वी को धोखा दे सकते हैं? नहीं ना? लेकिन अफसोस मीडिया रिपोर्ट्स का तो कुछ और ही कहना है।

 

बता दें कि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि इसे एक सबूत से किया जा रहा है कि एक्टर अपने लिए कोई और लड़की ढूंढ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही करण कुंद्रा की डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल ने सनसनी मचा दी है। कपल के फैंस के इस वक्त होश उड़े हुए हैं और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंबल नाम के डेटिंग ऐप पर कथित तौर पर करण कुंद्रा का प्रोफाइल है जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस हैरान हैं कि करण कुंद्रा जब तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं तो फिर डेटिंग ऐप पर उनका प्रोफाइल क्यों है

 

? वायरल स्क्रीनशॉट में करण ने जींस पहनी है और बेस कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। नाम के साथ उम्र लिखी है 40 साल। अभी करण 40 साल के ही हैं। इस हिसाब से ऐसा भी नहीं है कि यह प्रोफाइल तेजस्वी को डेट करने से पहले बनाया गया हो। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनका यह प्रोफाइल बंबल वेरीिफाइड भी है। वहीं इस स्क्रीनशॉट को देखने के बाद फैंस ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। ज्यादातर फैंस ने इस प्रोफाइल को फेक बताया है और इसे करन को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मैंने बंबल पर वेरीफाई टैग वाले कई फर्जी अकाउंट देखे हैं। इससे कुछ साबित नहीं होता। कोई पब्लिक फिगर भला किसी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी एक पॉपुलर एडिटिंग ऐप का यूज क्यों करेगा? वहीं एक और यूजर ने लिखा इस बात के पूरे चांस हैं

 

कि यह फर्जी प्रोफाइल हो सकता है क्योंकि कोई भी इतना बेवकूफ नहीं है कि वह रिश्ते में हो और खुल्लम खुल्ला डेटिंग साइट्स पर हो। एक और ने लिखा मुझे नहीं लगता कि कोई व्यक्ति जो अपने रिश्ते को लेकर इतना ओपन है पब्लिकली ऐसा करेगा क्योंकि उसे पहले से ही चीटर का लेबल मिला है। वो इस नैरेटिव को बदलने की पूरी कोशिश कर रहा है। इसलिए अपने एक्शंस को लेकर चौकन्ना रहेगा। लोगों का कहना है कि हेटर्स चाहे कुछ भी कर ले लेकिन चीप स्टंट से तेजन के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फैंस के इन रिएक्शन को देखने के बाद तो यह बात जाहिर हो गई है कि तेज रन के फैंस इस शॉकिंग खबर को सच मानने के लिए तैयार नहीं है।

 

जहां एक तरफ तेजस्वी और करण की शादी की खबरें सामने आ रही थी, वहीं अब इस खबर को फैंस भूलकर भी सच नहीं मान रहे हैं। हालांकि अभी तक इन अफवाहओं को लेकर दोनों में से किसी का भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। वैसे बता दें कि करण कुंद्रा कभी बंबल के ब्रांड एंबेसडर भी रहे थे। उस वक्त वह अनुषा दांडेकर को डेट कर रहे थे। इसलिए फैंस यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि करण का इस डेटिंग ऐप पर वायरल प्रोफाइल उस कैंपेन का एक हिस्सा भी हो सकता है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो उनकी दोस्ती और नजदीकियां बिग बॉस 15 में बढ़ी थी। शो खत्म होने के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया था। दोनों के परिवार को भी यह रिश्ता मंजूर है। तभी से फैंस करन और तेजस्वी की शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

 

पूरा पढ़े:सुपर स्टार पवन सिंह के ऊपर टूटा मुश्किलों का पहाड़, 1 करोड़ की धोखाधड़ी..??

Leave a Comment