इंटरनेट पर काफी कुछ ऐसी टेक्नोलॉजीस आपको मिल जाएंगी जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे और मुश्किल भी एक ऐसी ही टेक्नोलॉजी है एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जो आपके हर सवाल का जवाब देता है अलग-अलग भाषा में हो या फिर अलग-अलग आवाज में। कुछ ऐसा ही हुआ है सुशांत सिंह राजपूत के मामले में। दरअसल दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत वाला एआई टूल काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। टूल की रीच अब तक 5500 से ज्यादा लोगों तक हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर इसकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अब परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर की। दरअसल अभी तक तमाम बड़ी कंपनियों ने अपने एi टूल ल्च कर दिए हैं। पॉपुलर बनाने के लिए तकरीबन हर कंपनी अलग-अलग तरीके आजमा रही है। मेटा एi और Google ने तमाम तरह के चैटबॉट शुरू कर दिए हैं जो अलग-अलग मामलों में आपकी मदद करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत का टूल भी कुछ इसी तरह से है जो चैटेबल है। इसकी थीम और बनावट के लिहाज से खूब सारा डाटा इसमें फिट कराया गया है। इंटेलिजेंस में इस डाटा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत के ऑनलाइन तमाम डाटे चाहे उनके इंटरव्यूज हो, चाहे फिल्में या वीडियोस सभी शामिल की गई हैं ताकि एआई टूल आपके हर सवाल का जवाब सुशांत सिंह राजपूत के अंदाज में दे सके। हालांकि दिवंगत एक्टर के परिवार वालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है और मेटा एआई को इस टूल को हटाने के लिए जानकारी दी। उनका कहना है कि यह असंवेदनशील है। जानकारी के मुताबिक मेटा के अंदरूनी सूत्रों ने इस बारे में बताया है। यह रिपोर्ट हिंदुस्तान में छपी है। जहां लिखा गया है
कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सुशांत सिंह राजपूत की आवाज और पर्सनालिटी को रिकक्रिएट करना परिवार के लिए दुखद है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस बारे में कोई भी जानकारी खुलकर नहीं दी
पूरा पढ़े:बेटे की मौत पर छलका एक्ट्रेस का दर्द,कब्र के पास जाकर फूट फूटकर रोई मां ,celina jaitley