जन्नत एक्ट्रेस को मिला उसका परफेक्ट जीवन साथी। ऑपरेशन सिंदूर ने बनाई जोड़ी। महाकाल के दर पर हमसफर के साथ सोनल ने टेका माता। कपल के डेटिंग की अफवाहों को मिली हवा। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। आखिरकार 38 की उम्र में बॉलीवुड ब्यूटी और जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान को प्यार मिल ही गया। एक्टर्स के फैंस के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और हो भी क्यों ना लंबे वक्त से सिंगल रह रही सोनल को उनका परफेक्ट जीवन साथी मिल ही गया है। सोनल भले ही दुनिया की नजरों से छुपते-छुपाते अपने हमसफर के साथ ओम नमः शिवाय के नारे लगाए महाकाल के दर्शन करने पहुंची हो लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीर कुछ और ही दावा कर रही है।
सामने आई इन तस्वीरों ने सोनल की लव लाइफ को और भी हवा दे दी। दरअसल आपको बता दें कि सोनल ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसके बाद से इंटरनेट पर उनकी लव लाइफ के ही चर्चे हैं। कभी अपनी खूबसूरती को लेकर जाने जाने वाली सोनल आज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने दर्शन की कुछ झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर की। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह लकी बॉय है कौन? तो आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी के छोटे बेटे शुभम अवस्थी हैं।
जी हां, बीजेपी के सांसद का बेटा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन। किसी ने इस जोड़ी के बारे में कभी नहीं सोचा होगा। सोनल ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया। इसमें शुभम और सोनल एक साथ मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेते और पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस पर सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि सोनल के साथ शुभम महाकाल मंदिर गए थे। अब इन तस्वीरों और वीडियोस को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बीजेपी के सांसद का बेटा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन क्या जोड़ी है?
वहीं एक और यूजर ने लिखा महाकाल ने सोनल को उनके हमसफर से मिलवा ही दिया। एक और शख्स ने लिखा आप दोनों अच्छे लगते हो साथ में अब ऑफिशियल भी कर दो। हालांकि सोनल के फैंस को अभी किसी भी तरह के ऑफिशियल अनाउंसमेंट को लेकर इंतजार करना पड़ेगा। यह तो सिर्फ सोशल मीडिया पर अटकलें हैं जो तेजी से फैल रही है। दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन क्या यह बात भी जानते हैं कि सोनल और शुभम की पहली मुलाकात भी काफी अनोखी थी। बीते 30 जून को कानपुर के ग्रीन पार्क में सांसद रमेश अवस्थी ने ऑपरेशन सिंदूर कप का आयोजन कराया। इसमें सांसदों और सेना के अधिकारियों के बीच मैच रखा गया। जिसमें सोनल चौहान चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद थी और वहीं दोनों की पहली बार नजरें टकराई थी।
पूरा पढ़े:फैसल खान ने भाई आमिर खान और परिवार से सारे रिश्ते क्यों तोड़े जानो
