इंदौर के राजा रघुवंशी मामले में एक अहम जानकारी सामने आ रही है। दरअसल यह जानकारी राजा रघुवंशी के परिवार के वकील की ओर से दी गई है। इंदौर में राजा रघुवंशी के मामले में पुलिस अभी भी पुख्ता सबूत इकट्ठे कर रही है। इंदौर के राजा रघुवंशी मामले में मेघालय पुलिस 1 सितंबर को शिलंग कोर्ट में चालान पेश कर सकती है। यह दावा है राजा रघुवंशी के परिवार के वकील का। इसी सिलसिले में सबूत जुटाने के लिए मेघालय पुलिस की एक टीम देर शाम बीते दिन इंदौर पहुंची थी। टीम स्थानीय क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर हत्याकांड में इस्तेमाल हुए मोबाइल से संबंधित जानकारी जुटा रही है।
मेघालय पुलिस के पास आरोपियों के तीन मोबाइल फोन हैं और इन मोबाइल फोन को बेचने वाले दुकानदारों से जानकारी इकट्ठी की जा रही है। पूछताछ भी जारी है। साथ ही आरोपियों के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जेल में बंद किसी भी आरोपी का निजी वकील सामने नहीं आया है। लेकिन राजा रघुवंशी के परिजनों की ओर से यह दावा किया गया कि सोनम रघुवंशी के परिवार वालों ने सोनम की जमानत के लिए वकील रख लिया है। हालांकि सोनम के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने अभी तक सोनम के लिए कोई भी वकील नहीं रखा। आगे आने वाले दिनों में यह साफ हो सकता है
कि आखिर इसमें झूठ कौन बोल रहा है। बहरहाल राजा रघुवंशी के परिजनों के मुताबिक उनके वकील को चालान पेश होने की सूचना मिली है। राजा रघुवंशी के परिवार के वकील का कहना है कि 1 सितंबर तक इंदौर से इकट्ठे सबूत करने के बाद शिलंग पुलिस चालान कोर्ट में पेश कर सकती है। फिलहाल आरोपियों की जमानत की बात करें तो राजा रघुवंशी के परिवार वालों के वकील का कहना है कि सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। दरअसल एक सप्ताह पहले भी सभी आरोपियों की ओर से जमानत याचिका लगाई गई थी। तब भी राजा के परिवार के वकील ने कोर्ट में उपस्थित होकर जमानत का विरोध किया था और यह विरोध लगातार जारी है। अब इंतज़ार करना है कि यह मामला दोबारा कोर्ट में कब पेश होगा, और पुलिस जो इसमें पुख्ता सबूत इकट्ठे कर रही है, वह सबूत इन सभी आरोपियों को सज़ा दिलवाने में कितने ज़्यादा कारगर साबित होंगे। होंगे।
पूरा पढ़े:जिस भाई ने Amitabh का बुरे वक़्त में साथ दिया उसी के हिस्से की जायेदाद पर कब्ज़ा? Amitabh Ajitabh..?