Raja Raghuwanshi Case में Chargesheet दाखिल करने की तारीख हुई तय..?

राजा रघुवंशी मामले में आखिर कोर्ट का रुख क्या होगा? राजा रघुवंशी मामले में आखिर चार्जशीट सोनम और उसके साथियों के खिलाफ कब दायर की जाएगी? इन तमाम सवालों के जवाब अब मिलने वाले हैं क्योंकि एक बार फिर से कोर्ट में सोनम, रघुवंशी और उसके साथियों की पेशी की जाएगी। आखिर उसकी तारीख क्या है? यह भी आपको बताते हैं। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मामले में पूरे देश की नजर है। हर कोई चाहता है कि सोनम को सख्त से सख्त सजा मिले। सोनम जो राजा रघुवंशी की पत्नी भी है और इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता के रूप में भी उसका नाम सामने आया है।

 

सोनम रघुवंशी और उसके साथियों के खिलाफ तमाम सबूत हैं जो पुख्ता तौर पर यह बताते हैं कि इस जघन्य अपराध को इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस अगस्त के अंत तक मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा और तमाम पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए तैयार है। यह कदम जून में हुई गिरफ्तारी के 3 महीने बाद उठाया जा रहा है। किसी भी मामले में 90 दिन के भीतर चार्जशीट को दाखिल किया जाएगा। यह कानून का कहना है और इसके अलावा आपको बता दें कि अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्र का बयान सामने आया है। जिनका कहना है कि जांच अपने अंतिम चरण में है और चार्जशीट अगस्त के अंत में कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अगस्त के अंत में कौन सी तारीख हो सकती है जब चार्जशीट को दाखिल किया जाएगा। तो यह भी आपको बताते हैं।

 

उनका कहना है कि हमने सभी सबूतों को बारीकी से जुटाया है। यह मामला बेहद संवेदनशील है और यह हम सुनिश्चित करेंगे कि न्याय का रास्ता मजबूत हो। सभी पांच मुख्य आरोपी इस न्यायिक हिरासत में हैं और 27 या 28 अगस्त को कोर्ट में पेश दोबारा से इन्हें किया जा सकता है। यानी कि 27 और 28 अगस्त के बीच में कोर्ट में कभी भी आरोपी पेश हो सकते हैं। 27 या 28 यह दो ऐसी तारीख हैं जब कोर्ट में चार्जशीट तो दाखिल की ही जाएगी। साथ-साथ वह तमाम अपडेट्स भी सामने आएंगी जो राज और सोनम से जुड़ी हुई है। कुछ ऐसे सवाल जो अभी भी लोगों के मन में हैं। क्या कुछ बयान आरोपियों के आए हैं? पूछताछ करने के दौरान आमने-सामने पूछताछ करने के दौरान क्या बयान सामने आए? इसके अलावा क्या कोई दूसरा कारण भी था राजा रघुवंशी की जान लेने का? ये तमाम ऐसे सवाल हैं

 

जो 27 या 28 अगस्त को कोर्ट के सामने आ सकते हैं और फिर जनता के सामने भी। यह केस काफी ज्यादा खास है लोगों के लिए इसलिए हर किसी की नजर इस केस पर है। बता दें कि मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सोनम रघुवंशी और राज कशवाहा का नाम सामने आया है। इसके अलावा तीन कथित गुर्गे आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान हैं जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर यह पुलिस का दावा है कि मिलकर सभी ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया है और इसके साथ-साथ कई सबूत इन सभी आरोपियों के खिलाफ मिले भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट में पुलिस को अपना पक्ष रखने में ज्यादा आसानी होगी। इस मामले में पुलिस ने हर संभव तरीके से सबूत को इकट्ठा करने की कोशिश की है।

 

यकीनन अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इन तारीखों में सोनम और उसके साथियों पर क्या फैसला होता है। इससे पहले आपको बता दें कि जमानत याचिका भी इन आरोपियों की खारिज हो चुकी है। अब देखना यह है कि क्या आगे आने वाले वक्त में यह पूरा मामला आगे बढ़ता है। कौन सी सजा मिलती है और इस पर कोर्ट क्या जो फैसला है वह सुनाता है देखना काफी दिलचस्प होगा सोनम रघुवंशी मामला जिसमें सभी देशवासियों की नजर है सोनम रघुवंशी जो अपने पति को हनीमून के बहाने शिलंग ले जाती है और अपने साथियों के साथ मिलकर के जघन्य अपराध को अंजाम देती है। 23 मई का यह पूरा वाक्या है जब सुनसान इलाके में मेघालय के पर्वतों में राजा रघुवंशी का शव बरामद किया जाता है।

 

क्रूरता से राजा की जान ली गई। पत्नी और उसके साथियों के जरिए इसके बाद पत्नी कई दिनों तक इंदौर और उत्तर प्रदेश के बीच में भटकती रही। छिपने की कोशिश की पुलिस वालों से और बाद में पुलिस वालों के ह्थे आखिर इन सभी को चढ़ना ही था और ऐसा ही हुआ। सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए। न्यायिक हिरासत में भेजे गए और अब इन सभी के खिलाफ पहली बार सबूतों के साथ चार्जशीट के साथ कोर्ट में पेशी होगी। अब देखना यह है कि कोर्ट इसमें क्या फैसला सुनाता है और परिवार इसके बाद क्या कुछ कदम उठाएगा सोनम रघुवंशी का और उसके खिलाफ राजा रघुवंशी के परिवार क्या कदम उठाते हैं यह तमाम बातें अब लोगों के ज़हन में है।

 

कई सारे सवाल इस केस से जुड़े हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच में दुश्मनी भी साफ दिखाई दे रही है। कैसे पहले दोनों परिवार एक साथ था? लेकिन धीरे-धीरे जिस तरह से राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने सोनम के परिवार वालों पर आरोप लगाने शुरू किए। सोनम के भाई गोविंद ने साफ इंकार कर दिया कि अब उस परिवार से हमारा कोई भी रिश्ता नहीं है। ऐसे में जब कोर्ट में यह परिवार मिलता है आमने-सामने तब क्या होता है? यह देखना भी काफी दिलचस्प है। इसके अलावा तमाम आरोपियों के परिवार वाले इसमें क्या एक्शन लेते हैं? किस तरह से आरोपी अपना केस लड़ेंगे? अपना पक्ष रखेंगे। यह भी देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा। तो अब देखना यह है कि 27 और 28 यह दो ऐसी तारीखें हैं जिसमें से कभी भी कोर्ट में पेशी हो सकती है। इन दिनों में क्या होता है सोनम रघुवंशी और उसके साथियों के साथ क्या राजा को इंसाफ मिल पाएगा?

 

पूरा पढ़े:एक्टर Sushant Singh Rajput का AI वीडियो वायरल, परिवार का फूटा गुस्सा,…??

Leave a Comment