यमन की सलाखों के पीछे बंद भारतीय नर्स निमषा प्रिया को लेकर बड़े-बड़े दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। निमिषा प्रिया को बचाने के लिए अब सरकार पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल दावा किया जा रहा था सोशल मीडिया पर कि निमिषा प्रिया के नाम का इस्तेमाल सरकार कर रही है और उनके नाम पर पैसे मांग रही है। जी हां, यह दावा किया गया सोशल मीडिया पर कि निमिषा प्रिया की मदद के लिए सरकार पैसे मांग रही है। लेकिन इस दावों का खंडन विदेश मंत्रालय के द्वारा कर दिया गया। इन तमाम दावों को, इन तमाम खबरों को फर्जी बताया गया और यह कहा गया कि यह झूठे दावे हैं और भ्रमित लोगों को किया जा रहा है
और सरकार के नाम पर कुछ लोग पैसे ऐठने का काम कर रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया। जिनमें यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमीसा प्रिया से संबंधित मामले में सरकार द्वारा निर्दिष्ट बैंक खाते में मौद्रिक अंशदान मांगने की बात कही गई है। यानी कि पैसे मांगने की बात की गई है। निमिषा प्रिया को 2017 में यमनी कारोबारी साथी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। इसके बाद से ही निमषा प्रिया बंद है सलाखों के पीछे और इसको लेकर यह दावे किए जा रहे थे कभी निमषा प्रिया को राहत मिल सकती है। निमिषा प्रिया भारत आ सकती है।
तमाम तरह के दावे किए गए। लेकिन अभी भी निमष प्रिया को राहत नहीं मिली है। पूरी मदद की कोशिश की जा रही है। इस बीच में यह दावा किया गया कि निमष प्रिया के नाम के जरिए जो पैसे मांगे गए वह बड़ी बात है और इसे विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय की फैक्ट चेक टीम के एक्स हैंडल एमईए फैक्ट चेक ने एक एक्स उपयोगकर्ता द्वारा किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। जिसमें इस तरह के दावे किए गए हैं। 19 अगस्त को उपयोगकर्ता द्वारा किए गए पोस्ट में सेव निमषा प्रिया लिखा एक पोस्ट है और कुछ बैंक लेनदेन विवरण भी है। ऐसा दावा किया जा रहा है
कि निमष प्रिया की मदद के लिए सरकार जनता से ₹ करोड़ की मांग कर रही है। ऐसे में जब जांच की गई, जब पड़ताल की गई, पड़ताल के बाद सामने आया कि यह फर्जी दावे हैं। सरकार का नाम लेकर कुछ लोग निमषा प्रिया के जरिए पैसे ऐठने की कोशिश कर रहे हैं। अब ऐसे में देखना होगा कि सरकार द्वारा यह तो दावा कर दिया गया है कि जो निमषा प्रिया के मदद के नाम पर जो पैसे मांगे जा रहे थे वह सरासर गलत है। लेकिन अब निमषा प्रिया के मामले में क्या और बड़ा कदम उठाया जाएगा। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
पूरा पढ़े:से अनजान है Bharti Singh,घर में नहीं है पिता की एक भी तस्वीर,बरसों बाद छलका दर्द
