कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन..??

जानेमाने कॉमेडियन जसविंदर भल्ला हमारे बीच नहीं रहे। 65 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। भले ही आप जसविंदर भल्ला का नाम ना जानते हों लेकिन आपने उनकी शक्ल जरूर देखी होगी। वो फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम थे। वो अपनी कमाल की कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। उन्हें कॉमेडी किंग भी कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1988 में छंकारा 88 नाम के कॉमेडी शो से की थी।

 

वहीं उनका फिल्मी सफर दूल्ला भट्टी फिल्म से शुरू हुआ था। वो अपनी कॉमेडी सीरीज छंकारा और पंजाबी फिल्मों में किए गए मजेदार किरदारों के लिए जाने जाते थे। वह हर फिल्म में अलग-अलग टैगलाइंस का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी फिल्मों में कॉमेडी और भी ज्यादा मजेदार हो जाती थी। भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना शहर में हुआ था। उनके पिता मास्टर बहादुर सिंह भल्ला प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। भल्ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा से की थी। उन्होंने अपनी बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से की। इसके बाद उन्होंने पीएचडी की डिग्री भी हासिल की।

 

इतनी पढ़ाई लिखाई के बाद वह फिल्मों में आए। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर्स में से एक थे। जसविंदर भल्ला ने माहौल ठीक है। जीजा जी जिन्हें मेरा दिल लुटिया पावर कट कबड्डी वंस अगेन अपन फिर मिलेंगे। मेल करा दे रब्बा कैरी ऑन जटा जट एंड जूलियट और जट एयर वॉइस जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया। वह जब भी स्क्रीन पर आते थे अपनी कॉमेडी से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाते थे। भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान।

 

पूरा पढ़े:Kokilaben Ambani की अचानक बिगड़ी तबीयत, मां की चिंता में परेशान दोनों बेटे

Leave a Comment

Exit mobile version