हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी के लिए टीवी एक्ट्रेस ने बदला धर्म। प्यार की खातिर मशहूर मुस्लिम एक्ट्रेस बनी सनातनी। हिंदू धर्म में शादी कर हो रही जबरदस्त ट्रोल। फैंस के सवालों से आई तंग छलक उठा एक्ट्रेस का दर्द। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में प्यार की खातिर गैर धर्म में शादी करना या अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाने के लिए गैर धर्म अपनाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी यह फैसला लेता है ज्यादातर मामलों में परिवार के साथ-साथ उनके फैंस उनसे खासे नाराज हो जाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल करने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ के साथ भी हुआ।
शादी के लिए धर्म बदलने से फिल्मों के लिए टीवी छोड़ने तक आज हम आपको आमना शरीफ के बारे में सब कुछ बताएंगे। बता दें आमना शरीफ मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं और उनके पति हिंदू हैं जिसके चलते उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2013 में आमना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अमित कपूर से लव मैरिज की थी। तब कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आमना ने शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है। आमना शरीफ और अमित कपूर के एक बेटे हैं। बेटे का नाम इस कपल ने आर्यन कपूर रखा है। अब रिसेंट इंटरव्यू में आमना ने गैर धर्म में शादी को लेकर खुलकर बातचीत की है।
उनसे जब हिंदू धर्म में शादी को लेकर सवाल किया गया तब एक्ट्रेस आमना ने कहा सबसे ज्यादा जरूरी है आप अच्छे इंसान बनो। अगर आप अच्छे इंसान हैं तो आप किसके साथ जिंदगी बिताने जा रहे हो? वो किस धर्म से ताल्लुक रखता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं रोज नमाज पढ़ती हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं मंदिर के सामने से गुजरती हूं तो वहां भी आशीर्वाद लेती हूं। जरूरी यह है कि आप हर धर्म का सम्मान करो। आप पर यह निर्भर करता है कि आप किस चीज पर विश्वास करते हैं। लोग शुरुआत में काफी बकवास करते थे। मुझे समझ नहीं आता था कि यह कौन लोग हैं जो ट्रोल करते हैं।
इनके पास इतना टाइम कैसे रहता है जो दूसरे के अकाउंट पर जाकर ट्रोल करते हैं। पहले मुझे फील होता था लेकिन अब नहीं होता। वहीं एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो आमना शरीफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो कहीं तो होगा से की थी। इस सीरियल में वो 2003 से लेकर 2007 तक नजर आई थी। टीवी इंडस्ट्री के सक्सेसफुल करियर को छोड़कर आमना ने फिल्मों का रुख कर लिया था।
उन्होंने आलू चाट आओ विश करें शक्ल पर मत जा और एक विलेन जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा जो शोहरत उन्होंने टीवी में देखी वो फिल्मों में उन्हें नहीं मिली फिर साल 2013 में आमना ने अमित कपूर से शादी कर ली वही आपको यह भी बता दें कि शादी के बाद वो करीब 6 साल तक एक्टिंग की दुनिया से गायब रहीं फिर उन्होंने 2019 में एकता कपूर के ही शो कसौटी जिंदगी के टू से वापसी की इस शो में आमना ने हिना खान को रिप्लेस करते हुए कमोलिका का किरदार निभाया था
पूरा पढ़े :Aishwarya Rai पर भड़की ‘दिलफेंक’ एक्ट्रेस, लगाया ‘बॉयफ्रेंड’ चुराने का इल्ज़ाम। जमकर उगला ज़हर !