बेटे की मौत पर छलका एक्ट्रेस का दर्द,कब्र के पास जाकर फूट फूटकर रोई मां ,celina jaitley

काश मैं उसे बचा सकती। बेटी की मौत पर छलका नो एंट्री एक्ट्रेस का दर्द। कब्र के पास जाकर फूट-फूट कर रोई मां। लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बचा पाई चौथे बच्चे की जान। बेटे की याद में पोस्ट शेयर कर लोगों को सुनाई आपबीती। वो कहते हैं ना कि एक मां के लिए इस पूरी दुनिया में अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुख और दर्द कोई नहीं होता। कोई मां नहीं चाहती कि वह खुद से पहले अपने बेटे की अर्थी उठते देखे। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जिसने अपने जिगर के टुकड़े को बचपन में ही खो दिया था। बेटे की याद में आज भी एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पाती। हर पल उससे याद कर दर्द में तड़पती रहती है।

 

जी हां, यहां बात कर रहे हैं नो एंट्री। अपना सपना मनी मनी गोलमाल रिटर्न्स और थैंक यू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस सेलीना जेटली की। सेलीना जेटली ने अपने दिवंगत बेटे शमशेर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। वैसे सेलीना अक्सर ही खुद से हमेशा के लिए दूर हो चुके लाडले को याद करती हैं। लेकिन अगर आज वो इस दुनिया में होता तो 8 साल का हो चुका होता। दरअसल हाल ही में दूसरे बेटे के साथ एक्ट्रेस ने अपनी एक इमोशनल तस्वीर शेयर की। सलीना ने इस पोस्ट में अपने दिवंगत लाडले की पूरी कहानी सुनाई है और बताया कि उसे बचाने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान वो कितनी परेशान रहती थी।

 

उन्होंने बताया कि वो यूके से लेकर भारत तक इस बीमारी के इलाज के लिए भटकती रही। हालांकि लाख कोशिशों के बावजूद एक्ट्रेस अपने बेटे को बचा नहीं पाई। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस अपने बेटे की याद में उसकी कब्र के पास ट्विन बेबी ऑर्थर को लेकर गई और उसकी याद में रोते बिलखते हुए एक स्पेशल नोट लिखा। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा है काश मैं उसे बचा पाती पर मैं बचा नहीं सकी। यह फोटो मुझे आर्थर के साथ उसके जुड़वा शमशेर की कब्र पर ले जाती है। 10 सितंबर को मेरे चौथे बच्चे आर्थर का जन्मदिन नजदीक आ रहा है। मैं यह सोचने से खुद को नहीं रोक पा रही कि इसके जन्म के साथ कैसी परिस्थितियां थी।

 

कैप्शन में आगे सलीना ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को प्रेगनेंसी के छठवें महीने में ही खो दिया था। पिता को खोने का गम इतना था कि वह आज भी इस दर्द से उभर नहीं पाई। एक्ट्रेस के लिए पिता को खोने का गम कभी कम नहीं हुआ कि उनके ऊपर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जी हां, उसी दौरान उनके दिवंगत बेटे की बीमारी के बारे में उन्हें पता चला था। एक्ट्रेस ने बताया कि आर्थर के जुड़वा भाई शमशेर को हाइपोप्लास्टिक जो कि हार्ट की प्रॉब्लम होती है वह हो गई थी। इस बारे में बात करते हुए सलीना ने आगे लिखा हमें बताया गया कि जुड़वा बच्चों में से एक को हाइपोप्लास्टिक लेफ्ट हार्ट सिंड्रोम है

 

जो एक दुर्लभ जन्मजात हार्ट प्रॉब्लम है जिसमें दिल का बाया हिस्सा ठीक से विकसित नहीं होता जिससे वो ब्लड पंप नहीं कर पाता। इस निदान का सबसे मुश्किल हिस्सा था कि मैं प्रेगनेंसी के दौरान अपने बच्चे की मदद के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही थी। हम दुबई के सबसे अच्छे डॉक्टरों के पास गए। उन्होंने हमें लंदन रेफर किया। हम यूके गए, हम भारत गए और फिर भी कुछ नहीं हो सका। हमने प्रेगनेंसी को दर्द और प्रार्थना में और किसी चमत्कार की उम्मीद में बिताया। काश ऐसी दवाइयां होती जिन्हें मैं ले पाती। काश ऐसी सर्जरी होती जिससे मैं करवा पाती लेकिन कुछ नहीं हुआ और बचने की संभावना बहुत कम थी।

 

एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेगनेंसी के लिए 2 साल से अपने आप को प्रिपेयर कर रही थी। वर्कआउट से लेकर अपने लाइफस्ट तक को उन्होंने सब कुछ बदल दिया। हालांकि जुड़वा बच्चों को कंसीव करने के बावजूद नतीजा कुछ और ही निकला। साल 2011 में उन्होंने बिजनेसमैन पीटर हक से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्हें दो जुड़वा बेटे हुए। उनके पहले जुड़वा बच्चे विस्टन और विराज हैं जो 2012 में पैदा हुए। 2017 में सलीना ने दो और जुड़वा बेटों आर्थर और शमशेर को जन्म दिया। दुर्भाग्य से शमशेर का जन्मजात हार्ट प्रॉब्लम की वजह से निधन हो गया था।

 

पूरा पढ़े:तलाक से पहले Govinda पर भड़की Sunita, तकलीफ शेयर करते हुए निकाली भड़ास..?

Leave a Comment