बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट | बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स | बिग बॉस 19 की खबरें | बिग बॉस 19 अपडेट

बिग बॉस 19 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो के करोड़ों फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। सब यह जानने को बेताब हैं कि इस बार घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट बनकर आ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलिब्रिटीज के नाम को लेकर रूमर्स चल रहे हैं। इस बीच हमारे हाथ बिग बॉस 19 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लग गई है। चलिए बिना इंतजार किए आपको बता देते हैं कि वो कौन-कौन से चेहरे हैं जो बिग बॉस के घर में इस बार आ रहे हैं। इस लिस्ट में पहला और सबसे शॉकिंग नाम है सेलिब्रिटी एडवोकेट अली कासिफ खान देशमुख। कासिफ मुंबई के जाने-माने वकील हैं।

 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस से लेकर राखी सामंत के तलाक तक कई सारे हाई प्रोफाइल केस कासिफ ने लड़े हैं। इस बार वो बिग बॉस के घर में आ रहे हैं। दूसरा नाम सोशल मीडिया सेंसेशन आवेश दरबार का है। आवेज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आवेज की भाभी गौहर खान बिग बॉस के सातवें सीजन की विनर बनी थी। अब बिग बॉस का ताज लाने के लिए आवेज ने कमर कस ली है। लेकिन उनके लिए यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि बिग बॉस की तीसरी कंटेस्टेंट उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर होंगी। एक समय पर मिराज और आवेज एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के दिलों में एक दूसरे के लिए काफी जख्म है। और जब बिग बॉस इन जख्मों पर नमक लगाएंगे तो दोनों की चीखें निकलेंगी। लिस्ट में तीसरा नाम जीशान कादरी का है। जीशान वही हैं जिन्होंने गैंग्स ऑफ वसीपुर फिल्म लिखी है और उसमें रोल भी निभाया था। उनका यह वाला मीम आज भी ट्रेंडिंग में रहता है। जीशान पर लोगों के पैसों की हेराफेरी करने के आरोप भी लग चुके हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वह एक बड़ा धमाका साबित होंगे। अगला नाम 21 साल की टीवी एक्ट्रेस अशूर कौर का है। अशनूर का नाम आप कई जगह सुन चुके होंगे कि वह बिग बॉस में जा रही हैं। उनके नाम पर पहले ही मोहर लग चुकी है। कल शाम मुंबई में अशूर दिखाई दी थी। पैप्स ने उन्हें बिग बॉस के लिए बधाई भी दी थी। अगला नाम लिस्ट में शफक नाज का है।

 

शफक नाज़ टीवी एक्ट्रेस हैं और एक जाना माना नाम है। शफक के भाई जीशान तनीषा सुसाइड केस में फंसे थे। शफक की बहन फलक भी बिग बॉस का हिस्सा बनी थी। वो बिग बॉस oटीt के दूसरे सीजन में नजर आई थी। हालांकि अभी भी शफक पर काफी सस्पेंस बना हुआ है। उनके आने के 50-50 चांस हैं। अगला कंफर्म नाम गौरव खन्ना का है। गौरव खन्ना टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। अनुपमा से वह काफी मशहूर हो चुके हैं और हाल ही में उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टर शेफ भी जीता है। इसी कड़ी में एक और नाम बसीर अली का है। बसीर स्प्लिट्स विला और रूडीज से मशहूर हो चुके हैं और कई रियलिटी शोज़ में नजर आ चुके हैं।

 

उन्हें रियलिटी शोज़ का काफी एक्सपीरियंस है। वह बिग बॉस में सबको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। एक और नाम काफी शॉकिंग है जो है अतुल किशन का। अतुल सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर हैं। उन्हें बिग बॉस ने अप्रोच किया है। उनके नाम पर अभी मोहर लगना बाकी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया की खूबसूरत हसीना पायल गेमिंग सबसे पहले इस सीजन के लिए कंफर्म हो गई थी। उनका जाना मेकर्स ने पहले ही तय कर दिया था। पायल अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में आग लगा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो बिग बॉस में आने वाले सभी कंटेस्टेंट में सब पर भारी पड़ेंगी। वहीं मृदुल तिवारी और शहनाज ग के भाई शहबाज का प्रोमो तो कलर्स ने पहले ही रिलीज़ कर दिया है। दोनों में से किसी एक को जनता के वोट्स के आधार पर चुना जाना है। लेकिन सोर्स बताते हैं कि दोनों ही बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं। फिलहाल आप इनमें से किस सेलिब्रिटी को सपोर्ट करने वाले हैं? हमें कमेंट में बताइए और भी ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए बॉलीवुड पे चर्चा को सब्सक्राइब कीजिए।

 

पूरा पढ़े:शेफाली काश तुम अपन्ने पति का हाल देख पाती,शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा!

Leave a Comment