41 की Bharti Singh दूसरी बार दूल्हन बनेगी? Harsh संग बिगड़े रिश्ते, गोला के मम्मी-पापा लेंगे तलाक ?

41 की उम्र में दूसरी बार शादी करेंगी भारती सिंह। हर्ष संग बिगड़े गोला की मम्मी के रिश्ते। कॉमेडी क्वीन ने किया दूसरी शादी का ऐलान। दूसरे बेबी की प्लानिंग के बीच तेज हुई सेपरेशन की खबरें। जी हां, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने मस्त मौला अंदाज की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। गोला की मम्मी जहां भी जाती हैं, अपने जोक से वहां का माहौल रंगीन कर देती हैं। लेकिन अब भारती सिंह 41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनने की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। जिसे सुनने के बाद ना सिर्फ लोगों के होश उड़ रहे हैं बल्कि खुद भारती के दोस्त भी हैरान हो रहे हैं। दरअसल राखी के मौके पर भारती सिंह, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर पर राखी बांधने पहुंची थी।

 

भारती सिंह के YouTube चैनल से निकाली गई तस्वीरों से आप देख सकते हैं कि राखी के मौके के दौरान अंकिता विक्की को राखी बांधने जन्नत जुबैर और रीम शेख भी कपल के घर पर पहुंची थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राखी बांधने के बाद विक्की और अंकिता जन्नत रीम को गिफ्ट्स देते हुए नजर आते हैं। इसके बाद भारती सिंह मजाक में रीम से यह कहती है कि गिफ्ट में मिले बर्तन तुम्हारी शादी के लिए रख लेना। साथ ही भारती यह भी कहती है कि अब तो साल 2026 में जन्नत शादी करके लोनावदा चली जाएगी और वहां सेटल हो जाएगी। अब जन्नत के ऊपर जोक क्रैक करने के बाद भारती सिंह अपनी शादी को लेकर भी मजाक करते हुए यह कहती हैं

 

मैं खुद 2026 में शादी करके सेटल हो रही हूं। साथ ही आप देख सकते हैं जिसके बाद भारती और अंकिता की ननद कैमरे में देखकर मजाक करते हुए यह कहती हैं कि नहीं नहीं उन्हीं यानी कि अपने-अपने पतियों से ही दोबारा शादी करेंगे। अब दूसरी शादी को लेकर भारती के इस मजाक को सुनने के बाद अंकिता और विक्की भी हैरान हो जाते हैं और सरप्राइजिंग रिएक्शन भी देते हुए नजर आते हैं। तस्वीरों से साफ है कि भारती की मस्ती ने रक्षाबंधन के सेलिब्रेशन में चार चांद लगा दिए थे। अब भारती की इसी मस्ती का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद घबराए फैंस भारती और हर्ष के रिश्ते के बीच चल रही गड़बड़ की चर्चा भी शुरू करने लगे थे।

 

इतना ही नहीं कुछ यूज़र्स तो भारती की सेकंड प्रेगनेंसी से पहले दूसरी शादी का जिक्र भी सुन हैरान हो गए। हालांकि दूसरी शादी की बात महज एक मजाक थी जो भारती सिंह ने राखी सेलिब्रेशन के दौरान किया। बहरहाल बात करें भारती सिंह के बारे में तो बता दें कि कॉमेडी क्वीन ने 2017 में हर्ष लिंबाटिया के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे का वेलकम किया था। तो अब 41 साल की हो चुकी भारती सिंह अपनी सेकंड प्रेगनेंसी को लेकर आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। हालांकि भारतीय कई बार क्लियर कर चुकी हैं कि वह अभी प्रेग्नेंट नहीं है और जब भी वह कंसीव करेंगी तो यह खुशखबरी फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगी।

 

पूरा पढ़े :दुनिया भर में मशहूर इस सिंगर का हुआ निधन, बॉलीवुड सहित हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

Leave a Comment