सास के बाद सामने आई Karisma Kapoor की Ex-ननद Mandhira Kapur,Sunjay की तीसरी बीवी Priya पर जताया शक !

करिश्मा कपूर के एक ससुराल के प्रॉपर्टी विवाद में एक बार फिर आया नया मोड़। संजय की मां रानी कपूर के बाद अब सामने आई बहन मंदीरा कपूर। भाई संजय के मेडिकल रिपोर्ट से लेकर भाभी प्रिया सचदेव के इरादों तक पर जताया शक। तो सोना कॉमस्टार से छिड़ी कानूनी जंग में किया मां रानी कपूर को सपोर्ट। कहा 13 दिन में हमसे सब कुछ छीन गया। देश के जानेमाने बिजनेसमैन रहे संजय कपूर के निधन के बाद उनकी विरासत को लेकर जो विवाद छिड़ा है वो किसी से छिपा नहीं रहा है। बीते महीने संजय की मां रानी कपूर ने बेटे की मौत की वजह पर शक जताया था।

 

सोना कॉम स्टार के कुछ अधिकारियों और संजय की तीसरी बीवी प्रिया सचदेव के फैसलों पर भी रानी कपूर ने कई सवाल उठाए थे। रानी कपूर का आरोप है कि उन्हें उन्हीं की कंपनी और परिवार की विरासत से बेदखल कर दिया गया है। और अब इस कहानी में नया ट्विस्ट भी आ गया है। परिवार की विरासत को छीनने से बचाने की जंग में संजय की बहन मंदिरा कपूर की भी एंट्री हो गई है। मंदिरा कपूर ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस विवाद को लेकर कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है। मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव के नाम बदलने से लेकर मां को प्रॉपर्टी और कंपनी से बेदखल किए जाने और साथ ही भाई संजय की मौत की वजह तक पर सवाल उठाए हैं।

 

बता दें कि करिश्मा की एक्स सास रानी कपूर ने बीते दिनों ही एक लेटर लिखा आरोप लगाया था कि बहू प्रिया सचदेव को कंपनी की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद के लिए नॉमिनेट करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया था। उन्हें पेपर्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया था। जिसके बाद सोनाकॉम स्टार की तरफ से कानूनी रूप से जवाब देते हुए बताया गया कि रानी कपूर की कंपनी में कोई हिस्सेदारी या भागीदारी नहीं है। इसी मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए मंदीरा ने कहा कि मेरे पापा और मां ने मिलकर सोना की स्थापना की थी। इसलिए 80 साल की उम्र में मेरी मां से यह कहना कि उनकी बनाई कंपनी से उनका कोई लेना देना नहीं है।

 

मुझे लगता है कि यह थोड़ा बेतुका है। आज आप इस 80 साल की महिला जिसने अपना सब कुछ खो दिया है। इसे कह रहे हैं कि उसका इस कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। मेरा मतलब है जरा सोचिए क्या यह सही है? यह वो विरासत है जो मेरे पिता ने बनाई थी। आज हमें बताया जा रहा है कि हमें यह विरासत नहीं रखने दी जाएगी। इसके साथ ही मंदीरा ने कहा कि उनकी मां और दोनों बहनों के साथ अजनबियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है जो किसी भी तरह से सही नहीं है। सिर्फ 13 दिन के अंदर उनके परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया है। इस बारे में मंदीरा ने कहा कि हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है।

 

13 दिनों के अंदर इस परिवार से सब कुछ छीन लिया गया। कानूनी मामला सोना कॉम स्टार से शुरू हुआ जो शुरू नहीं होना चाहिए था क्योंकि हमने सोना कॉमस्टार पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। सोना हमारे दिल के बहुत करीब है। यही हमारा परिवार है। हमारा परिवार ही सोना है। मंदिरा ने भाई संजय कपूर की मौत की वजह पर भी सवाल दागे हैं। उनका कहना है कि परिवार में किसी को भी यह बात समझ नहीं आ रही कि आखिर उनका भाई पूरी तरह से फिट था और फिर वो कैसे मधुमक्खी के डंक से मर सकता है। संजय की मौत की वजह पर सवाल उठाते हुए मंदीरा ने कहा कि आप एक मां को कैसे बता सकते हैं

 

कि उसका 53 साल का बहुत स्वस्थ बेटा मधुमक्खी के डंक से मर गया और हमने बस यही सुना है। हमें और कुछ नहीं पता। हमें बताया गया कि उसने मधुमक्खी निगल ली थी और उसे डंक लग गया। कोई भी हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहा था। इसलिए एक मां होने के नाते उसे यह जानने का अधिकार है कि उसके बेटे के साथ क्या हुआ और ब्रिटिश कानून के तहत उसे यह अधिकार है। बहरहाल मंदीरा ने संजय की अचानक मौत और उनकी विरासत को लेकर छिड़ी जंग पर कई सवाल उठाए हैं। मंदीरा का कहना है कि वह भाई की मौत की वजह को लेकर लंदन स्थित अधिकारियों से भी संपर्क करने पर विचार कर रही हैं। अब देखना यह है कि उनके इन सवालों के जवाब उन्हें कब मिलते हैं।

 

पूरा पढ़े:बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट | बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स | बिग बॉस 19 की खबरें | बिग बॉस 19 अपडेट

Leave a Comment