आमिर खान के भाई फैजल खान ने हाल में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैजल खान ने कई तरीके के दावे किए। इसी में से एक दावा था आमिर खान और उनकी नाजायज बच्चे और अफेयर को लेकर। जिसके बाद से एक बार फिर से आमिर खान का अफेयर चर्चाओं में आ गया है। फैजल खान ने दावा किया कि आमिर खान का ब्रिटिश पत्रकार और लेखिका जैसिका हंस के साथ रिश्ता था और दोनों का एक बेटा भी है। इस बयान के बाद जेसिका एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जेसिका हंस ब्रिटिश पत्रकार हैं और लेखिका हैं। उन्होंने अपनी किताब लुकिंग फॉर द बिग बी बॉलीवुड बच्चन एंड मी के जरिए बॉलीवुड और अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता पर विस्तार से लिखा था।
वो लंबे समय से भारतीय सिनेमा और कल्चर पर लिखती आ रही हैं और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर के रूप में उन्हें माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान का जसिका हंस के साथ रिश्ता था। उन दोनों की मुलाकात फिल्म गुलाम 1998 में जो बनी थी उसकी शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों की नजदीकियां खबरों में आने लगी। हालांकि ना तो आमिर खान ने इस बारे में कुछ बात की और ना ही जसिका ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कभी भी कुछ दावा किया है। अब लंबे वक्त बाद यह दावा एक बार फिर से सुर्खियों में है। इससे पहले भी यह दावे किए गए हैं कि आमिर खान और जसिका का एक बेटा है। जिसका नाम जान है।
यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी कहा है कि आमिर ने जसिका को ओबर्ट करने के लिए कहा था। लेकिन जसिका ने अबोर्ट नहीं किया और बेटे को जन्म देने का फैसला लिया। हालांकि इन तमाम दावों का कोई भी सबूत नहीं है। इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है कि जसिका का बेटा आमिर खान का ही है या फिर जसिका और आमिर खान के बीच में कोई रिश्ते थे। दोनों ने ही इस बारे में कभी भी कोई बात नहीं की है और ना ही आमिर के बेटे के बारे में लंबे वक्त तक कोई चर्चा रही। फैजल खान ने क्योंकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बार फिर से आमिर के नाजायज बच्चे के बारे में चर्चाएं शुरू की। तब जैसिका और आमिर का रिश्ता एक बार फिर से चर्चाओं में आने लगा है। हालांकि आमिर खान के भाई फैजल ने जो कुछ भी दावे किए हैं इस पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है।
फैजल खान ने 18 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले उन पर दबाव बना रहे हैं। उनको टॉर्चर कर रहे हैं। परिवार वालों के लिए कुछ मुद्दे उन्होंने रखे। इस दौरान उन्होंने आमिर और जसिका पर भी खुलकर बात की। फैजल ने कहा, मेरे परिवार वालों ने मुझ पर शादी का दबाव डाला। गुस्से में मैंने एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें परिवार के हर सदस्य का नाम लिखा था। उनके बारे में लिखा था। इसमें आमिर का जिक्र भी था और उनकी एक्स का भी। आमिर की पहली शादी रीना से हुई थी। तलाक के बाद उनका रिश्ता जसिका हंस के साथ रहा। दोनों का एक बेटा भी है। जबकि उस समय आमिर किरण के साथ रह रहे थे। यह कहना है आमिर खान के भाई फैजल खान जो हाल में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस अब काफी चर्चाओं में बनी हुई है और साथ ही आमिर खान के नाजायज बच्चे होने का दावा भी।
पूरा पढ़े:शॉकिंग! सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर प्रत्यूषा बनर्जी तक, सबका नंबर ..?
