बिग बॉस विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के घर 25 राउंड फायरिंग हुई है। सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घर के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। फायरिंग के तुरंत बाद गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। वारदात के समय घर में मौजूद रहने वालों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि उनके घर पर 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है
और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खगालना शुरू कर दिया है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। एल्विश के पिता ने आज तक से बातचीत में बताया कि घर में एल्विश नहीं थे लेकिन बाकी पूरा परिवार मौजूद था। सभी लोग सो रहे थे जब बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए। इसके बाद पुलिस आई और उन्होंने पूरी तफ्तीश की। लेकिन इस फायरिंग की घटना से पहले घर वालों या एल्विश को कोई धमकी नहीं मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में घर के गेट के बाहर खड़े दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड सिंगर फजलपुरिया पर फायरिंग हो चुकी है।
दो बड़े सोशल मीडिया स्टार्स पर हुई ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस पर सवाल उठा दिए हैं। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं इलाके की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। एल्विश के घर पर हुए इस हमले ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। ऐसे घटनाक्रम इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
एल्विश से पहले हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फजलपुरिया पर 14 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:30 बजे फायरिंग की घटना सामने आई थी। एल्विश यादव के घर जिस तरह से 25 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है, उससे ऐसा लगता है कि कोई मैसेजेस देने की कोशिश कर रहा है। पुलिस का मानना है कि इस तरह के हमले रंगदारी वसूल करने के लिए अमूमन गैंगस्टर ही करवाते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट बॉलीवुड पर चर्चा।
पूरा पढ़े :हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बदला धर्म ! मुस्लिम TV एक्ट्रेस बनी सनातनी ! ट्रोलिंग पर छलका दर्द !