Bollywood में जश्न ए आज़ादी…79वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगे सितारे,दे रहे बधाई।

आजादी के जश्न में डूबी पूरी माया नगरी। स्वतंत्रता दिवस के सेलेब्स ने दी सभी को बधाई। सुनील शेठी से लेकर हेमा मालिनी तक पर चढ़ा देशभक्ति का रंग। बॉलीवुड सितारों जोर-जोर से लगा रहे जय हिंद के नारे। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के जश्न की धूम देश भर में देखने को मिल रही है। आजादी का जोरदार जश्न सुबह से ही चल रहा है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और बधाई संदेशों की बाढ़ आई हुई है। अब जहां देशभक्ति की बात हो रही हो इसमें बॉलीवुड भी कैसे पीछे रह सकता है। आजादी का जश्न मनाने में सितारे भी पीछे नहीं है। माया नगरी के हर एक घर में आजादी की हवा के साथ तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है।

 

सुनील शेट्टी से लेकर हेमा मालिनी तक अलग-अलग अंदाज में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए आज आपको दिखाते हैं कि बॉलीवुड में किस तरह 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है अक्षय कुमार का। जैसा कि सभी जानते हैं, देशभक्ति में हमेशा बॉलीवुड के खिलाड़ी का नाम सबसे आगे रहता है। हर साल अक्षय अपने फैंस को अनोखे अंदाज में बधाई देते हुए नजर आते हैं। कभी तो अपने फैंस को इस खास मौके पर ऐसी देशभक्ति की फिल्म तोहफे में देते हैं जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं और दर्द से खून खौल उठता है।

 

इस बार भी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर फैंस को बधाई दी है। अक्षय ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा यह वह स्वतंत्रता है जो हमें परिभाषित करती है और वह गौरव है जो हमें एकजुट करता है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। वहीं अक्षय के साथ-साथ सुनील शेट्टी ने भी वीडियो शेयर कर सभी को बधाइयां दी हैं। एक्टर ने अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें एक तिरंगा लहराते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में सुनील के चेहरे पर देशभक्ति का जुनून साफ-साफ नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा हमारे सशस्त्र बलों जैसा कोई नहीं। भारतीय होने जैसा कोई गौरव नहीं।

 

हमारे देश की रक्षा करने वाले और भारत को स्वतंत्र रूप से सांस लेने देने वाले वीरों को नमन। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सात समंदर पार रहकर भी प्रियंका चोपड़ा अपनी धरती और इस देश की मिट्टी को नहीं भूली हैं। इंडिपेंडेंस डे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने भी अपनी Instagram स्टोरी शेयर कर जय हिंद के नारे लगाए हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी को भी धूमधाम से अपने मथुरा वाले घर में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देखा गया। हाथ में तिरंगा, पिंक सूट और देशभक्ति के नारे इस खास मौके पर ड्रीम गर्ल ने इस जश्न को और भी ज्यादा यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रानौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देशवासियों को दी है। वहीं करीना कपूर खान और अनुपम खेर भी तिरंगे के रंग में रंगे हुए नजर आए।

 

पूरा पढ़े :Shamita Shetty ने किया राष्ट्रगान का अपमान? एक्ट्रेस की हरकत पर भड़के फैंस..आग बबूला हो गए देशभक्त!

Leave a Comment