ना सोमी ना संगीता ना ऐश्वर्या ना कैटरीना और ना ही यूलिया। किसी से नहीं हुआ सलमान को सच्चा प्यार। सबसे बड़े धोखेबाज निकले सुल्तान सलमान खान। सलमान खान ने नेशनल टेलीविजन पर खुद खोला राज। 59 की उम्र हो जाने के बाद भी उन्हें नहीं मिला सच्चा प्यार। सिर्फ 4 महीने बाद 60 साल के होने जा रहे सलमान खान आज तक कुंवारे हैं और दादा बनने की उम्र में भी बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं। भाईजान के सिर पर सेहरा देखने का इंतजार उनके तमाम चाहने वाले ना जाने कितने बरसों से कर रहे हैं। लेकिन सलमान है कि ना खुद शादी कर रहे हैं और ना ही मम्मी पापा को अपनी पसंद की बहू लाने दे रहे हैं।
और अब तो सलमान ने ऐसा खुलासा किया है कि फैंस के साथ-साथ भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड के भी होश उड़ने वाले हैं। इस बार खुद सलमान ने कुबूल किया है कि आज तक उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला है। और यह खुलासा सलमान ने कहीं और नहीं बल्कि अपने सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 के सेट पर किया है। दरअसल 24 अगस्त की रात बिग बॉस के 19वें सीजन का आगाज हुआ। सलमान ने एक-एक कर शो के सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरों पर से पर्दा उठाया और उन्हें घर के अंदर भेज दिया। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल भी कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। जिनके सामने सलमान ने अपने दिल का वो राज खोला जो उनके चाहने वालों के होश उड़ा गया। दरअसल तान्या से हल्की-फुल्की बातचीत करते हुए सलमान ने उनसे उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा।
जिसका जवाब देते हुए तान्या ने तुरंत फिल्म प्रेम रतन धनपायो का नाम लिया। इसके बाद तान्या ने सलमान से पूछा कि क्या सच्चा प्यार हमेशा अधूरा रह जाता है? तान्या का सवाल सुन सलमान कुछ पल रुके और फिर अपने जवाब से सभी को चौंका दिया। सलमान ने कहा कि मुझे सच्चा प्यार हुआ ही नहीं है अब तक। सलमान तो अपने चिर परिचित अंदाज में दिल की बात बोल गए। लेकिन अब उनका यही स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। टाइगर के इस कमेंट ने उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चा भी छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि कई हसीनाओं संग दिल लगा चुके सलमान को अगर कभी सच्चा प्यार हुआ ही नहीं तो इसका मतलब है कि संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ तक। सलमान अपनी हर गर्लफ्रेंड के साथ सिर्फ टाइम पास ही कर रहे थे। गौरतलब है कि कई जगह दिलों की धड़कन रहे सलमान खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहे हैं। बॉलीवुड में सलमान का नाम सबसे पहले संगीता बिजलानी के साथ जुड़ा था। सलमान और संगीता की शादी के कार्ड भी छप गए थे।
लेकिन एंड मोमेंट पर संगीता इस रिश्ते से पीछे हट गई थी। संगीता को सलमान ने विदेश से आई सोमी अली के लिए धोखा दिया था। सोमी सलमान को लेकर बेहद सीरियस थी। लेकिन सोमी को धोखा तब मिला जब ऐश्वर्या एक्टर की जिंदगी में आई। फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय की नजदीकियां बेहद बढ़ गई थी। हालांकि बाद में सलमान का ओवरपोज़ेसिव नेचर ऐश्वर्या संग उनका रिश्ता टूटने की वजह बना था। बाद में सलमान का दिल कैटरीना कैफ पर भी आया था। कहा जाता है कि सलमान कैटरीना को लेकर काफी सीरियस थे और उनके साथ शादी कर घर भी बसाना चाहते थे। लेकिन कैटरीना ने भी रणबीर कपूर के लिए सलमान खान को अकेला छोड़ दिया था। बरसों से सलमान खान का नाम विदेशी ब्यूटी यूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा है। सलमान की जिंदगी में यूलिया कितनी खास जगह रखती है, यह भी किसी से छिपा नहीं रहा है। लेकिन सलमान ने आज तक यूलिया के साथ अपने रिश्ते को पब्लिकली कुबूल नहीं किया है। और अब तो सलमान खान ने यह खुलासा भी कर दिया है कि आज तक उन्हें सच्चा प्यार हुआ ही नहीं है।
पूरा पढ़े:Akshay इसलिए बच्चों की तरह रोने लगे थे Jaswinder Bhalla के निधन की खबर सुनकर..?