[संगीत] सुर्खलाल जोड़े में सजी बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट। जयपुर में सादगी से किया गुपचुप निकाह। जश्न में खुशी से झूम उठी जुड़वा बहन। महीनों बाद सीक्रेट वेडिंग से उठाया पर्दा। कौन है सबा खान के शौहर? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सबा खान को लेकर बेहद ही खुशहाल खबर सामने आई है। इस खबर को सुनने के बाद सभा के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है और आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? [संगीत] उनकी सीक्रेट वेडिंग की खबर से पर्दा जो उड़ गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस खुशखबरी को खुद सबा खान ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है
सुर्खलाल जोड़े में सजी सभा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि सभा ने जयपुर में धूमधाम से निकाह किया है। इस साल अप्रैल में दोनों ने शादी की थी। लेकिन उन्होंने इस खबर को छिपा कर रखा। हालांकि अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर दी हैं। दरअसल कुछ देर पहले ही सबा ने वसीम के साथ अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें अपने Instagram अकाउंट पर साझा की हैं। यह तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तेजी से वायरल हो गई। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सबा ने लिखा अल्हम्दुलिल्लाह। कुछ दुआएं तब तक चुपचाप गले लगाई जाती हैं जब तक दिल तैयार ना हो जाए।
आज ग्रेटट्यूड और भरोसे के साथ मैं आप सभी के साथ अपने निकाह के सफर को साझा करती हूं। जिस लड़की का आपने बिग बॉस में सपोर्ट किया, जिसको चेयर किया और जिसे प्यार दिया, उसने अब जीवन के एक नए अध्याय में कदम रखा है। निकाह के इस पवित्र सफर की शुरुआत करते हुए आपके आशीर्वाद और प्रार्थनाओं की प्रतीक्षा कर रही हूं। वहीं अब इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस दौरान सभा की जुड़वा बहन सोमी खान भी खुशी से झूम उठी और इस बात की झलक इन तस्वीरों में साफ-साफ नजर आ रही है। वहीं कुछ तस्वीरों में वसीम को अपनी बेगम पर प्यार लुटाते हुए भी देखा जा रहा है। [संगीत] गौरतलब है कि अब शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद सबा ने इसे सीक्रेट रखने का कारण भी बताया है।
एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा अब जब मैं पूरी तरह से सेटल हो गई हूं तो मुझे लगा कि ये खबर लोगों को बताने का सही समय आ गया है। खासकर जब मैं काम पर लौटने की प्लानिंग बना रही हूं। हमने अप्रैल में शादी कर ली थी और इंडस्ट्री के मेरे दोस्तों को भी इसके बारे में पता नहीं था। मैं इसे प्राइवेट रखना चाहती थी। यह एक अरेंज्ड मैच था। उनसे दो-तीन बार मिलने के बाद मुझे लगा कि वही मेरे लिए सही है। वह मुझे और मेरे काम की चीजों को समझते हैं। यह सब इतनी जल्दी हो गया कि यह वाकई रियल सा नहीं लगा। [संगीत] इस सीक्रेट वेडिंग से पर्दा उठने के बाद सबा के फैंस उनके पति के बारे में जानने के लिए काफी बेताब बैठे हुए हैं। लेकिन अफसोस आपको बता दें कि सबा खान के शौहर को लेकर कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है वक्त के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने पति से जल्द ही रूबरू करवा दें।
पूरा पढ़े:41 की Bharti Singh को हर पल सताती हैं ये चिंता,डर के साए में जीती हैं…??