तलाक के बदले 25 लाख मांग रही टीवी एक्ट्रेस। पहले सीक्रेट शादी अब करेंगी पब्लिक तलाक। एक्ट्रेस ने पति के सामने रखी डिमांड पर डिमांड। डिजाइनर पति ने खोले एक्ट्रेस के काले चिट्ठे। शादी के 4 महीने बाद मांग रही जबरदस्ती तलाक। बॉलीवुड हो या टीवी कंट्रोवर्शियल रिश्तों की कोई कमी नहीं। यहां शादियां टिकती कम और टूटती ज्यादा हैं और फिर शुरू होता है कीचड़ उछालने का काम। एक वक्त पर एक दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाने वाला कपल सेपरेशन के दौरान एक दूसरे को सबकी निगाहों से गिराने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी शो। यह जादू है जिनका फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा और उनके डिजाइनर पति अभिनीत कौशिक की।
जिनकी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ। बता दें 9 महीने की इस शादी में 4 महीने तो एक्ट्रेस ने अपनी शादी को छुपाए रखा और अब इस कपल का तलाक भी होने जा रहा है। तलाक की खबर सुनकर अदिति शर्मा के फैंस को खासा झटका लग गया है। वहीं अदिति शर्मा के पति अभिनीत कौशिक का भी बयान खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने तलाक की वजह को लेकर खुलकर बातचीत की है। अभिनीत ने दावा किया है कि अदिति ने उनसे पहले चोरी छिपे शादी की और शादी के 4 महीने बाद से ही वह तलाक मांग रही हैं। अभिनीत ने एक्ट्रेस पर उनके को-स्टार संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का भी आरोप लगाया है
। बता दें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस का अपने शो अपोलेना के कोस्टार समर्थ गुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है। अभिनीत ने यह भी दावा किया है किंगे हाथ पकड़े जाने पर अदिति ने अपनी और उनकी शादी को इनवैलिड और मॉक ट्रायल करार दे दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अभिनीत से तलाक मांगते हुए ₹25 लाख की डिमांड भी की है। वहीं अभिनीत ने यह भी कहा है कि वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन अदिति उन पर शादी का दबाव बनाती थी। अभिनीत कौशिक ने कहा वो पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए मुझ पर दबाव डाल रही थी और मैं उससे कहता था कि मैं शादी के लिए तैयार नहीं हूं।
डेढ़ साल तक उसने मुझ पर शादी के लिए दबाव डाला जिसके बाद मैं राजी हो गया। फिर हमने नवंबर 2024 में शादी कर ली। उसकी एक शर्त थी कि उसके करियर की वजह से बाहर किसी को पता नहीं चलना चाहिए। अभिनीत के मुताबिक अदिति ने करियर का बहाना देकर शादी को राज रखने की डिमांड भी की थी। अभिनीत ने आगे कहा हमने अपने घर में उसके भाई बहनों, मेरे भाई-बहनों, हमारे माता-पिता की मौजूदगी में शादी कर ली। हमारे पास दो पंडित थे। पूरी रीति-रिवाज से हुई। तीन-चार दिन का पूरा सब कुछ था। मेरे पास हमारी शादी फेरे और हर चीज की हजार तस्वीरें हैं। वहीं अदिति शर्मा के पति के अनुसार शादी में खटपट तब शुरू हुई जब अदिति का उनके कोस्टार के साथ अफेयर शुरू हुआ। जिसके बाद से ही अदिति शर्मा तलाक की बातें करने लगी और तलाक मांगते हुए ₹25 लाख की डिमांड भी रख दी। चाहे अफेयर हो या तलाक के बदले में ₹25 लाख की डिमांड। इस पूरे मुद्दे पर अभी तक अदिति शर्मा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
पूरा पढ़े:कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन..??