एक्ट्रेस ने खुद चुनी गुमनाम ‘मौत’, मरने से पहले भेजी 12 पन्नों की चिट्ठी27 साल से नहीं मिली डेड बॉडी…??

एक्ट्रेस ने खुद चुनी गुमनाम मौत। शादी के 5 साल बाद सुपरस्टार पति से तलाक। इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर दी जान। मरने से पहले एक्ट्रेस ने बेटी को भेजी 12 पन्नों की चिट्ठी। 27 साल से नहीं मिली डेड बॉडी। ना श्मशान में जलाया गया ना कब्रिस्तान में दफन किया गया। बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी मौत का वक्त, जगह खुद चुनी और प्रकृति में समा गई। 27 साल हो गए। आज तक नहीं पता चला उनकी डेड बॉडी कहां है। सुनने में फिल्मी जरूर लग रहा होगा लेकिन यह एकदम सच है। हम बात कर रहे हैं अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेस डांसर प्रतिमा बेदी की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की मां और 80ज के सुपरस्टार कबीर बेदी की पहली पत्नी प्रतिमा बेदी। प्रतिमा बेदी ने अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी और अपनी मौत भी अपनी पसंद से चुनी। वह अपनी मौत से पहले गायब हो गई थी और फिर आज 27 साल बाद भी उनकी डेड बॉडी नहीं मिली। वो कहां है किसी को नहीं पता। अपनी मां के बारे में बात करते हुए पूजा बेदी ने बहुत कुछ अपने फैंस के साथ शेयर किया। पूजा बेदी ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां ने अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जी थी और मौत भी अपनी ही शर्तों पर पाई। एक्ट्रेस ने बताया उनकी मां प्रतिमा बेदी को अपनी मौत से पहले ही आभास हो गया था
और उन्होंने अपने निधन से पहले सारी तैयारियां कर ली थी। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। पूजा बेदी ने कहा कि उनकी मां प्रतिमा बेदी हमेशा कहती थी कि उन्हें प्रकृति के बीच रहकर ही अपना जीवन खत्म करना है। पूजा बोली वो कहती थी कि वह किसी श्मशान या गंगा में अस्थि विसर्जन जैसी रस्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती। उनका मानना था कि मौत उनके लिए प्रकृति के बीच एक ग्रैंड फिनाले होगी और ऐसा ही हुआ। उनका शरीर कभी नहीं मिला। वो प्रकृति का हिस्सा बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1998 में अपने आत्मिक सफर की तलाश में प्रतिमा बेदी कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा पर निकली। यह वही यात्रा थी
जहां उन्होंने आखिरी बार अपनी बेटी से बातचीत की थी। पूजा बताती हैं कि उनका शरीर कभी नहीं मिला। उनकी मां हमेशा कहा करती थी कि मैं प्रकृति में मरना चाहती हूं। प्रकृति में एकाकार हो जाना चाहती हूं। पूजा की आंखों में आंसू छलकते हैं जब वो कहती हैं उन्होंने अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी और उसी तरह विदा ली। बता दें प्रतिमा की मौत से पहले उन्होंने अपनी बेटी को हर जिम्मेदारी सौंप दी थी। पूजा ने बताया कि एक दिन उनकी मां अचानक उनके पास आई। अपना वसीयतनामा, गहने, दस्तावेज, संपत्ति के कागजात सब उन्हें सौंप दिए। जब पूजा ने हैरानी से पूछा कि इतना नाटक क्यों कर रही हो? तब उनकी मां ने बस मुस्कुरा दिया और कहा, तुम्हें कभी पता नहीं चलेगा डार्लिंग। जाते-जाते उन्होंने पूजा को 12 पन्नों का एक लेटर लिखा जिसमें अपने पूरे जीवन का सारांश दिया। बचपन, जवानी, रिश्ते, शादी, बच्चे, नृत्य और अंत में अपनी यात्रा का आखिरी ठिकाना बताया जो था कुल्लू मनाली।

 

पूरा पढ़े:पुलिस रेड में बुरी फंसी थीं Gia Manek, बर्बाद हो गया था करियर! अब ‘देवर’ संग किया भूत शुद्धि विवाह ।

Leave a Comment