बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक बयान काफी चर्चाओं में है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो तो हम आपको दिखा नहीं सकते हैं लेकिन वीडियो में स्वरा भास्कर क्या कुछ कहते हुए नजर आ रही हैं वह जरूर बता सकते हैं। दरअसल वीडियो में स्वरा भास्कर दावा करते हुए कहती हैं कि सभी लोग बाईसेक्सुअल हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश भी बताया। दरअसल स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने कुछ महीनों पहले स्क्रीन के साथ एक पडकास्ट किया था। इसी पडकास्ट की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसमें स्वरा कहती हैं, “मेरी थ्योरी यह है कि हम सब असल में बाईसेक्सुअल ही हैं। अगर इंसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए, तो हम सबका नेचर बाईसेक्सुअल ही है। स्वरा आगे कहती हैं, लेकिन हेट्रोसेक्सुअलिटी एक आइडियल बना दिया गया है। जिसे हजारों सालों से कल्चर के तौर पर लोगों पर थोपा गया है। क्योंकि इंसान की नस्ल को आगे बढ़ाने का यह तरीका माना गया है। इसलिए नॉर्म बना दिया गया। एक्ट्रेस आगे कहती हैं, मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है। हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव जी से हुई। वह दो बार सांसद रह चुके हैं और अब तीसरी बार भी सांसद हैं।
उन्होंने मुलायम सिंह जी की सीट से चुनाव लड़ा और जीता। सुरा भास्कर ने आगे कहा मैंने उन्हें यानी कि डिंपल यादव को हमेशा अखबारों वगैरहओं में देखा है और अखिलेश जी से भी मेरी दो-तीन बार मुलाकात हो चुकी है। मुलाकात अखिलेश यादव से हुई है लेकिन डिंपल यादव से नहीं हुई थी। लेकिन अब डिंपल यादव से भी मुलाकात हो गई है। वह बहुत अच्छे हैं। सुलझे हुए हैं और प्यारे इंसान अखिलेश यादव नजर आते हैं। लेकिन जब हाल ही में मैंने डिंपल जी से मुलाकात की तो सच कहूं उम्मीद करती हूं कि वो यह नहीं देख रही होंगी। लेकिन मैं तो हैरान रह गई। जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुई, मैं बस हैरान रह गई। वो बेहद गॉर्जियस और बिल्कुल करीना कपूर जैसी हॉट दिखाई दे रही
पूरा पढ़े:सालों बाद आमिर खान के नाजायज़ बच्चे पर खुलासा, सामने आई एक्ट्रेस के साथ रिश्ते की सच्चाई !