[संगीत] पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट। तकरीबन 2500 पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस की ओर से कई महत्वपूर्ण दावे किए गए हैं। ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी एजेंट्स के हाथों इस्तेमाल की जा रही थी और जानकारी लीक कर रही थी। इस तरीके के दावे पुलिस ने किए हैं। हरियाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूलकिट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। साथ ही पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ लगातार शेयर कर रही थी। जानकारियां लगातार टच में थी।
ज्योति पाकिस्तान टूर के दौरान वहां के एजेंटों के टच में आई। ज्योति के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है। चार्जशीट में इन सभी बातों का दावा किया गया है कि कैसे पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात दानिश अली के टच में भी ज्योति थी। पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच की चैट्स भी मिले हैं। ज्योति की आईएसआई एजेंट शाकिर हसन अली के अलावा नासिर ढिलो से भी बात होती थी। ज्योति और हसन अली के एक एजेंट की चैट मिली है पुलिस को और इसी पुलिस चैट से कई दावे कर रही है। इसके अलावा ज्योति की सारी विदेशी यात्रा का जिक्र केस डायरी में किया गया है।
आपको बता दें कि ज्योति को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से ही वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के नाम भी सामने आए। हरियाणा पुलिस ने सभी से पूछताछ भी की। लेकिन ज्योति मल्होत्रा इस पूरे मामले में अहम कड़ी बनी हुई है। अब यह देखना है कि मामला जब कोर्ट में जाता है, वकीलों की ओर से दलीलें रखी जाती हैं। तो ज्योति मल्होत्रा के वकील की ओर से क्या कुछ पेश किया जाएगा। चार्जशीट में यह तमाम दावे किए गए हैं कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी एजेंट के इशारों पर नाच रही थी। अब यह अनजाने में हुआ या जानबूझकर यह सबसे बड़ा सवाल है। पुलिस अब इस पूरे मामले में ज्योति से अहम पूछताछ कर सकती