यूबर अरमान मलिक के घर में फिर से खुशियां आने वाली हैं। उनकी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल अरमान पांचवी बार बाप बनने वाले हैं। उन पर हिंदू मैरिज एक्ट के उल्लंघन करने और पॉलीगैमी को बढ़ावा देने का तो आरोप बीते दिनों लगा ही और इसके लिए समन भी भेजा गया। इसी बीच में अरमान की दोनों पत्नियों ने Instagram पर आकर एक बड़ी खुशखबरी परिवार वालों के लिए शेयर की। कृतिका अब दूसरी बार गुड न्यूज़ देने वाली हैं।
मां बनने वाली हैं। Instagram पर तस्वीर शेयर करके उन्होंने इस बात की जानकारी दी। साथ में पायल भी नजर आ रही थी। दोनों ने प्रेगनेंसी टेस्ट किट हाथ में ली और स्माइल करते हुए फोटो शेयर की। कैप्शन में लिखा घर में खुशियां आने वाली हैं। अरमान पहले ही चार बच्चों के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी पायल से चिरायु और जुड़वा बच्चे अयान और तूबा हैं। जबकि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका से उन्हें एक बेटा ज़द है। अरमान के पांचवी बार पिता बनने की खुशी में फैंस भी उनके खुश हैं। लेकिन कई लोगों ने ट्रोल भी किया है। पोस्ट में एक यूजर ने लिखा कि चार बच्चे कम थे क्या? तो वहीं दूसरे ने लिखा एक ही काम रह गया है। 2 महीने बाद प्रगार न्यूज़ लेके खड़ी रहती हैं यह दोनों। तीसरे यूजर ने भी कुछ इसी तरीके की बातें लिखी।
उनका कहना था कि आखिर घर में इतनी खुशियों का क्या करोगे? बता दें कि पटियाला कोर्ट ने अरमान और उनकी दोनों पत्नियों को हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में समन भेजा है। तीनों को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया गया है। वकील देवेंद्र राजपूत ने अदालत में शिकायत की है कि अरमान ने कई से अधिक बार शादी की। पायल ने देवी काली का अपमान भी किया। दोनों आरोपों पर कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है।
पटियाला कोर्ट ने समन भेजने के बाद कृतिका ने मां बनने की जानकारी Instagram पर शेयर की। अरमान पर चार शादियों के करने का आरोप लगाया गया है जो कि हिंदू मैरिज एक्ट के खिलाफ है। हिंदू धर्म मानने वाले लोग एक समय में सिर्फ एक ही शादी कर सकते हैं। वहीं पायल का कहना है कि हमें कोई समन नहीं मिला। अब सच क्या है यह 2 सितंबर के बाद ही पता चल पाएगा।
पूरा पढ़े : पश्चिम बंगाल शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में अरिजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर, जानिए क्या हुआ?