संपत्ति विवाद के बीच बच्चों संग दिल्ली पहुंची करिश्मा कपूर,होगा संजय कपूर की वसीयत का बंटवारा?

एक्स ससुराल में छिड़ा है 3000 करोड़ की विरासत के लिए घमासान। तो प्रॉपर्टी विवाद के बीच दिल्ली पहुंची करिश्मा। संग दिखे दोनों बच्चे किियान और समायरा। कैमरों को देख रास्ता बदलने लगे किन। लोलू के दोनों बच्चों के चेहरे पर दिखा पिता को खोने का गम। अब यह बात तो जगजाहिर है कि करिश्मा कपूर के एक्स ससुराल में इस वक्त हालात ठीक नहीं है। करिश्मा के एक्स हस्बैंड और दिवंगत बिजनेस टैकून संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत को लेकर सोना कॉमस्टार और उनकी मां रानी कपूर के बीच कानूनी विवाद छिड़ा हुआ है।

बीते दिनों रानी कपूर ने अपनी तीसरी बहू प्रिया सचदेव और सोना कॉम स्टार के कुछ अधिकारियों पर संदेह जताते हुए कई शॉकिंग आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दबाव में आकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। खासकर तब जब प्रिया सचदेव को परिवार की ऑटो पार्ट्स कंपनी सोनाकॉम स्टार में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया था कि कपूर परिवार में संपत्ति को लेकर छिड़े विवाद के बीच करिश्मा ने भी अपने दोनों बच्चों के हक की डिमांड की है। हालांकि बाद में इन दावों को झुठला दिया गया था लेकिन इसी बीच दिल्ली पहुंच गई हैं

करिश्मा कपूर वो भी अपने दोनों बच्चों के साथ। बुधवार शाम करिश्मा बेटी समायरा और बेटे किियान के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। सामने आई तस्वीरों में करिश्मा को समायरा और किियान के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान करिश्मा बेहद सादे लुक में दिखी। उन्होंने वाइट ओवर साइज्ड शर्ट के साथ लूज जेनिम पट्स पहनी हुई थी। उन्होंने बेहद मिनिअप रखा। ब्लैक सनग्लासेस और खुले बालों के साथ लो सिंपल लुक में दिखी। वहीं करिश्मा की बेटी समायरा प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक ट्राउज़ पहने थी। तस्वीरों में वाइट टीशर्ट और शॉट्स पहने की आन भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देख लोग कयास लगा रहे हैं

कि शायद प्रॉपर्टी विवाद के बीच करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ एक्स ससुराल ही पहुंची हैं। और इसी के साथ अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि शायद किियान और समायरा के दिल्ली पहुंचने के बाद अब उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति का बंटवारा किया जाएगा ताकि बच्चों को उनका हक मिल सके। एक यूजर ने कमेंट किया है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए उनके पिता की संपत्ति पर अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं एक और ने लिखा बच्चों का पूरा हक है

पिता की प्रॉपर्टी पर। एक ने तो यह भी लिखा कि उसे श्रेय देना होगा। वो यह सब अपने बच्चों के लिए कर रही हैं। हैट्स ऑफ टू हर। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें समायरा और किियान के उदास चेहरे देख बेहद ठेस पहुंची है। एक फैन ने लिखा कि बेटा सचमुच बहुत दुखी लग रहा है। हालांकि करिश्मा बच्चों संग दिल्ली किस वजह से पहुंची है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

खैर कपूर परिवार में छिड़ी पारिवारिक कलह के बीच जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में हो गया था। कथित तौर पर उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली थी जो कि दिल के दौरे की वजह बनी, जिसके चलते संजय कपूर का निधन हो गया था। संजय कपूर की निजी संपत्ति की बात करें तो करीब 10,000 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है। वहीं उनकी कंपनी sonst स्टार की मार्केट वैल्यू फिलहाल 300 करोड़ से भी ज्यादा की है। ई2

पूरा पढे:हिन्दू के प्यार मे सैफअली खान की बेटी, नवाब परिवार पर चड़ा भगवा रंग..

Leave a Comment

Exit mobile version