किसी ने सच कहा है, इश्क है तो इश्क का इजहार होना चाहिए। कभी यह देखना हो कि कोई पति अपनी पत्नी के जाने के बाद कैसे टूटता है, किस हद तक वह चला जाता है, कैसे वह हर वक्त अपनी पत्नी को याद करता है, कैसे उसे सीने से लगा लेने की हर कोशिश करता है, तो उसे एक बार यह पराग त्यागी का वीडियो देख लेना चाहिए। शेफाली जरीवाला की मौत पूरे देश के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। किसी ने सपने में नहीं सोचा था कि यूं अचानक शेफाली इस तरह सब कुछ छोड़कर चली जाएंगी। शेफाली के जाने का गम पराग आज तक बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
शेफाली के जाने के बाद पराग का प्यार उनके लिए कम नहीं हो रहा बल्कि वो दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पराग ने अपने सीने पर असहनीय दर्द सहकर शेफाली की पूरी शक्ल का टैटू गुदवाया है। पराग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दर्द सहकर अपने सीने पर शेफाली का टैटू बनवा रहे हैं। उनकी शक्ल देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें कितना दर्द हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी पराग हरदर्द सहकर शेफाली का टैटू गुदवाने के लिए अड़े हुए हैं। उन्होंने पूरी शिद्दत से इस टैटू को बनवाया है और खास बात यह है कि इस टैटू में इतनी डिटेलिंग की गई है कि शेफाली के हाथ पर जो टैटू बना था उस टैटू को भी पराग ने अपने टैटू में गुदवा लिया है।
साथ ही पराग ने टैटू में शेफाली की मांग भी सिंदूर से भरवाई है। शेफाली के जाने के बाद पराग अब तक काम पर नहीं लौट पाए हैं। वो शेफाली की यादों में खोए हुए हैं। वह शेफाली की आखिरी निशानी अपना पैट डॉग सिंबा की सेवा में जुटे हुए हैं। पराग पूरी तरह से शेफाली में खो गए हैं। शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया था। शेफाली और पराग एक दूसरे को साल 2010 से जानते थे। शेफाली पहले से शादीशुदा थी और उनका तलाक हो चुका था। लेकिन पराग की सादगी पर वह अपना दिल दे बैठी और फिर साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी। पराग शेफाली को बेपनाह प्यार करते थे और शायद इसीलिए वो 50 दिन बाद भी शेफाली की यादों से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
पूरा पढ़े:ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट में पुलिस ने बताए जासूसी के सबूत
