इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मामले में एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है। ईटीवी भारत में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोनम रघुवंशी और उसके साथियों की कॉल डिटेल से कुछ ऐसे तथ्य निकल कर सामने आए जिसने जांच की दिशा को पूरी तरीके से बदल दिया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मामले में शिलंग पुलिस ने एक बार फिर से इंदौर का रुख किया और वहां जांच पड़ताल की। दरअसल इसकी वजह थी कॉल डिटेल्स। आरोपियों की कॉल डिटेल्स को जब खंगाला गया तो जांच की दिशा मुड़ गई। बताया जा रहा है कि राजा की जान लेने के बाद आरोपियों ने इंदौर में कुछ लोगों से फोन पर बातचीत की थी। शिलंग पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की और अलग-अलग एंगल से जवाब खंगालने की कोशिश की। इस मामले में मोबाइल कारोबारी के साथ ही आरोपी का एक दोस्त भी शामिल है।
राजा रघुवंशी मामले में जांच पड़ताल लगातार जारी है और एक बार फिर से इंदौर शिलंग पुलिस पहुंची। शिलंग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उसके बाद कुछ कॉल डिटेल्स के आधार पर लोगों से पूछताछ करने के लिए क्राइम ब्रांच ने पुलिस स्टेशन लोगों को बुलाया। इस मामले में शिलंग पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी विशाल आकाश और आनंद के दोस्त भारत जाधव से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों हत्याकांड के बाद भारत जाधव के साथ फोन पर संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक भारत जाधव से शिलंग पुलिस ने 3 से 4 घंटे पूछताछ की पर पूछताछ पूरी नहीं हो पाई है।
इसके बाद भारत के पिता सहित अन्य लोग थाने पर पहुंचे और थाने में लगातार पूछताछ करनी चाही। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को पूरी जानकारी दी कि आखिर यह पूछताछ क्यों हो रही है? बाद में आरोपी के दोस्त को छोड़ भी दिया गया। गौर करने वाली बात तो यह है कि शिलांग पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है यानी कि विशाल आकाश और आनंद यह एक ही कॉलोनी में रहते थे। इस कॉलोनी में भारत भी रहता था। वहीं भारत जाधव के पिता महेश जाधव ने बताया कि मेरा बेटा है भारत जाधव जो कपड़े की दुकान में काम करता है। मेरे छोटे बेटे ने फोन पर बताया कि बड़े वाले को क्राइम ब्रांच उठाकर ले गई है।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के मुताबिक सोनम और राज कुशवाहा ने राजा की जान लेने से पहले दो नए मोबाइल फोन खरीदे थे। इसके बाद शिलंग पुलिस उस मोबाइल की शॉप पर भी पहुंची जहां पर आरोपियों ने मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने मोबाइल की दुकान के संचालक से भी पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ में क्या निकल कर सामने आया है? पुलिस यह बताने से अभी बच रही
पूरा पढ़े:Kapil Sharma के शो में फिर हंगामा? आपस में भिड़ गए Krushna-Kiku ! झगड़े का वीडियो वायरल…?
