फिर हुआ कपिल शर्मा के शो में हंगामा। कृष्णा, अभिषेक, कीकू, शारदा के बीच हुई भयंकर लड़ाई। बीच बचाव को आए साथी कलाकार। गुस्से में सेट छोड़ गए कॉमेडियन। तू तू मैमी की तस्वीरों से मची सनसनी। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉमेडी शो का यह सेट जंग का मैदानजो बन गया है। इस शो के स्टार कलाकार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की शारदा के बीच भयंकर लड़ाई हो गई है। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कुछ कह रहे हैं यह लड़ाई जरूर किसी एक्ट का पार्ट होगी। तो कुछ यह भी कह रहे हैं कि यह सब कुछ पीआर स्टंट लग रहा है। मामला क्या है? सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 अपने हर सीजन की तरह एक बार फिर लोगों को खूब हंसा रहा है। शो में कमाल की कास्ट नजर आ रही है जो सालों से लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब है। कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा हर एपिसोड में कुछ नया कुछ मजेदार लाकर लोगों को हंसाहंसा कर लोटोट कर देते हैं। वहीं शो के हर एपिसोड में अलग-अलग गेस्ट भी नजर आते हैं। जिनकी वजह से काफी हाइप और बज बना रहता है। इसी बीच सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिनकी खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की लड़ाई हो गई है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है
जिसकी तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जैसा कि सभी जानते हैं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और की शारदा इन दिनों कपिल शर्मा के Netflix शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों की सालों पुरानी दोस्ती है और बीते कई सालों से दोनों एक साथ इसी शो में काम कर रहे हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग और जुगलबंदी शो की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी तस्वीरों ने कई कंट्रोवर्सीज को जन्म दे दिया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद यह चर्चा होने लगी है कि दोनों सितारों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
दोनों के रिश्ते जितने अच्छे स्क्रीन पर दिखते हैं उतने असल में नहीं है। इन वायरल तस्वीरों ने दर्शकों और फैंस को चौंका कर रख दिया है। जैसा कि देखा जा सकता है कृष्णा और कीकू शो के सेट पर आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि मामला सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं है क्योंकि उनके आसपास मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की बहुत कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी सीन को लेकर दोनों के बीच कहासनी हो गई है जो बहस में बदल गई उसके बाद भयंकर झगड़ा हो गया। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हैं।
कुछ लोगों को यह असली झगड़ा लग रहा है। वहीं कुछ यूज़र्स का मानना है यह सिर्फ एक पीआर स्टंट है और प्रैंक किया जा रहा है। वहीं बता दें ना तो कृष्णा अभिषेक और ना ही कीकू शारदा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया इस पूरे मामले पर आई है और ना ही शो की टीम की ओर से इस मामले पर कोई बयान जारी किया गया है।
पूरा पढ़े:Arjun Bijlani ले रहे बीवी से तलाक, शादी के 12 साल बाद टूटेगा परिवार ?
