गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर उनकी बेटी टीना आहूजा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में टीना ने बहुत बड़ी बात कह दी है। गोविंदा के तलाक की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में हाहाकार मचा हुआ है। सुनीता आूजा के इस कदम ने सबको सोच में डाल दिया है। गोविंदा की टीम इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि सुनीता ने बीते साल 2024 में बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर, अत्याचार और अकेले छोड़ने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में जहां एक तरफ गोविंदा ने चुप्पी साध रखी है तो वहीं सुनीता भी कुछ बोलने को राजी नहीं है।
इस बीच गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना ने मम्मी पापा के तलाक को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स से टीना ने कहा, “यह सब अफवाहें हैं और मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती।” जब टीना से पूछा गया कि उनके माता-पिता ऑनलाइन ऐसी खबरों से कैसे निपटते हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, क्या बोलूं मैं? मेरे पिता तो फिलहाल देश में ही नहीं हैं। मैं धन्य हूं जो मुझे इतना सुंदर परिवार मिला है। मीडिया प्रशंसकों और प्रियजनों से जो हमें प्यार और समर्थन मिला है उसके लिए मैं वास्तव में उनकी आभारी हूं। दूसरी तरफ गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। मैनेजर ने कहा सब कुछ ठीक है।
जैसे पहले रहते थे वैसे ही अब भी रह रहे हैं। गोविंदा का ऑफिस और घर बिल्कुल आसपास है। तो यह कहना कि वह अलग रह रहे हैं। बिल्कुल सही नहीं है। दोनों साथ में ही हैं और जीवन पहले की तरह ही चल रहा है। यह जो तलाक की खबरें उठाई जा रही हैं, वह असल में पुरानी हैं जिन्हें बार-बार ताजा करके पेश किया जा रहा है। हॉटरफ्लाई की एक हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सुनीता आूजा ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा के तहत गोविंदा से तलाक की अर्जी दी है। उन्होंने गोविंदा पर अफेयर, अत्याचार और अकेले छोड़ने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस संबंध में अब तक सुनीता या गोविंदा का कोई बयान नहीं आया है।
पूरा पढ़े:जसविंदर भल्ला का अंतिम सस्कार…?
