Aishwarya के आगे आखिर Emraan झुक ही गए अब गलती के लिए मांगना चाहते है माफ़ी

बच्चन खानदान की इकलौती बहू ऐश्वर राय की बात करें तो उनकी खूबसूरती की दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है। 50 साल से ज्यादा उम्र के होने के बावजूद ऐश्वर्या राय की खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं देखने को मिली है। एक तरफ जहां वो अपनी फिल्मी करियर से हटकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं। तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड का एक ऐसा भी बदनाम एक्टर है जो अब ऐश्वर्या राय से माफी मांगना चाहता है। यह कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी है और इमरान हाशमी अब ऐश्वर्या राय बच्चन से माफी मांगना चाहते हैं। आइए चलिए जानते हैं कि आखिरकार ऐसा क्यों है।

 

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक कह डाला था। इसके बाद ही ऐश्वर्या के फैंस ने उन्हें बुरी तरीके से ट्रोल किया। अब इमरान हाशमी का एक वीडियो फिर से सामने आया जिसमें ललन टॉप्स बात कर रहे थे और उनसे इसी बात को लेकर सवाल किया गया था। होता है कि इमरान हाशमी उस दौरान बात कर रहे थे। उनसे ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक बोलने वाली बात पर पछतावे का सवाल पूछा गया था। इमरान का इस पर कहना था कि मुझे उस बात का पछतावा है। मैं उनकी वैन के बाहर 3 घंटे तक खड़ा रहा हूं देखने के लिए। हम दिल दे चुके शर्म के बाद बहुत बड़ा फैन था मैं उनका।

 

मोहित और मैंने पकड़ के रखा था कि कहीं जाना मत। फिल्म स्थान में हमारी फिल्म की शूटिंग भी चल रही थी। कसूर की शूटिंग चल रही थी। मुझे पता चला कि ऐश्वर्या राय भी शूटिंग कर रही हैं। मैं बड़ा फैन था। अभी भी हूं। पर्सनली मैं कभी उनसे नहीं मिला ना ही बात हुई है। मैं उसे माफी मांगना पसंद करूंगा। इमरान हाशमी का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। इमरान हाशमी के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेर सारे कमेंट्स आ गए। एक का कहना था कि नफरत करने वाले ऐश्वर्या राय बच्चन को कुछ भी कह सकते हैं। वह अब तक की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं।

 

तो ऐसे ही कई सारे और भी सवाल जवाब हमें सोशल मीडिया के माध्यम से देखने व सुनने को मिल रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले कई महीनों से लगातार ऐश्वर्या राय और उनके परिवार के बीच में अनबन की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय का निजी वैवाहिक जीवन बिल्कुल भी ठीक-ठाक नहीं है और वह अपने ससुराल और अपने पति से नाराज चल रही हैं। लेकिन इन सभी बातों में कोई भी पुष्टि नहीं देखने को मिलती है क्योंकि कुछ ही दिनों के बाद वह अपने पति के साथ स्पोर्ट की गई। तब इन सभी खबरों पर विराम लग गया था।

 

पूरा पढ़े:Raja Raghuwanshi Case में Chargesheet दाखिल करने की तारीख हुई तय..?

Leave a Comment

Exit mobile version